फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हर्ष फायरिंग: दूल्हे के चाचा को लगी गोली, द्वार पूजा में हड़कंप; डॉक्टरों ने एडमिट करने से किया मना

Wed, 04 Jun 2025 08:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

हर्ष फायरिंग की सूचना पाकर माैके पर कछवां थाने की पुलिस भी पहुंच गई। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल लोगों ने घायल को इलाज के लिए लेते गए थे। वहीं, पुलिस ने बताया कि घटना के बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
शादी के दाैरान हर्ष फायरिंग के बाद पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Harsh Firing News: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में शादी समारोह में गोली लगने से दूल्हे के चाचा घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हर्ष फायरिंग में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि रिश्तेदार की बंदूक से ही गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दावा किया कि अचानक और गलती से गोली चली। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन


तिवारीपुर गांव में शोविंद की बेटी की शादी थी, गोपीगंज से बरात आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि द्वार पूजा के समय वधू पक्ष के लोगों की ओर से हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान असलहे में कारतूस भरते समय गोली मिस हो गई। वह गोली दूल्हे के चाचा विजय भान यादव के पैर में गोली जा लगी।

गोली लगने से घायल होने के बाद स्वजन आनन-फानन में कछवां रोड वाराणसी स्थित निजी हॉस्पिटल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने पुलिस केस होने की बात कही। अस्पताल संचालक ने घायल को एडमिट करने से मना कर दिया। इस पर परिजनों ने उन्हें वाराणसी ले गए। 
विज्ञापन


कछवां थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि अचानक गलती से गोली चल जाने के कारण एक व्यक्ति के पैर में छर्रा लग गया। परिजनों द्वारा घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा घायल की स्थिति सामान्य बताई गई है। घायल तथा जिस व्यक्ति के लाइसेंसी बंदूक से गोली चली वह आपस में रिश्तेदार हैं। किसी प्रकार को कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें