फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों पर 131 किसानों से 6822 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएफ की ओर से लक्ष्य की तुलना में विभिन्न समितियों पर 151 किसानों से अब तक कुल 6,822 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। पीसीएफ की ओर से सिटी, नरायनपुर, राजगढ़, जमालपुर, छानबे, सीखड़, मझवां, लालगंज व हलिया विकास खंड समेत अन्य स्थानों पर कुल 31 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार तक साधन सहकारी समिति जमालपुर में 15 किसानों से 500 क्विंटल, साधन सहकारी समिति रामपुर खोमरमैना लालगंज में नौ किसानों से 500 क्विंटल व सहकारी संघ दुबारकला लालगंज में नौ किसानों से 500 क्विंटल गेहूं खरीद की गयी है। सबसे अधिक साधन सहकारी समिति उसरी पांडेय लालगंज में 14 किसानों से 684.5 क्विंटल गेहूूं की खरीद की गई है। उधर, बाजार में गेहूं का मूल्य होने के कारण क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक कम देखी जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक वैभव कुमार का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सभी केंद्रों पर किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें