फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमा प्रचार, मत सहेजने जाएंगे आज

Tue, 07 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
मतदान करते कर्मचारी
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनाव प्रचार का शोर थम गया। मतदान आठ मार्च तकरीबन 18 लाख वोटर पांच विधानसभा क्षेत्र के 72 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेंगे। उनका फैसला बटोरने के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार को सुबह से रवाना होंगी। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए केंद्रीय बलों को मतदेय स्थल सौंप दिए गए हैं।    

पोलिंग पार्टियों की रवानगी पालीटेक्निक कॉलेज परिसर से होंगी। कार्मिकों को रवाना करने वाले वाहनों की व्यवस्था पुलिस लाइस में की गई है। सोमवार को पालीटेक्निक परिसर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारी चलती रही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर की निगरानी में चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए सभी वाहन भी पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


आठ मार्च को मतदाता छानबे विधानसभा में नौ, मिर्जापुर में 19, मझवां में 18,चुनार में 12 तथा मड़िहान विधानसभा में 14 सहित 72 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 17 लाख 94 हजार 189 मतदाता हैं जिसमें नौ लाख 45 हजार 922 पुरुष और आठ लाख 48 हजार 102 महिला मतदाता है। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 21 जोनल और 145 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती है।  
विज्ञापन

  जनता का फैसला बटोरने जाने से पहले  मतदान कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सोमवार को पालीटेक्निक कॉलेज परिसर में स्थापित सुविधा केंद्र पर मतदान कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर ने बताया कि 1008 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल मतदान ‌‌क‌िया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें