फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम जैसी वस्तु मिलने से खलबल

Mon, 06 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
पड़ताल करती पु‌ल‌िस
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर अड़तीस गांव में रविवार की भोर पोटली में बमनुमा वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। खुले में शौच करने वालों को रोकने निकली निगरानी टीम की सूचना पर पहुुंचे सीओ आपरेशन केपी सिंह ने पोटली को खोलवाया तो उसमें इलेक्ट्रिक बम की तरह डिवायस मिला। जिसे पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया। 
चौकी क्षेत्र के रामपुर अड़तीस गांव में रविवार की सुबह लोगों को खुले में शौच करने से रोकने के लिए  निगरानी टीम निकली थी। इसी दौरान टीम ने देखा कि गांव के तिराहे पर कपड़े में बांधी एक पोटली में कुछ  सामान रखा हुआ है। जिसमें बम होने की आशंका जताते हुए टीम ने तत्काल सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
  सूचना के करीब दो घंटे बाद सीओ मड़िहान व सौ नंबर की गाड़ी पहुंची। काफी जद्दोजहद के बाद चौकी प्रभारी राजगढ़ आरके वर्मा ने पोटली में छेड़छाड़ किया। कोई धमाका नहीं होने पर उसे पानी में फेंका गया। फिर भी कुछ नहीं हुआ तो पानी से बाहर निकाल कर उसे खोला गया। पोटली खोलवाने पर   उसमें से इलेक्ट्रिक बम की तरह डिवाइस मिला। जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि कहीं यह क्षेत्र में कुछ दिनों से घूम रहे संदिग्धों की यह चाल तो नहीं है। कुछ लोग इसे 2001 के दौरान क्षेत्र के भवानीपुर गांव में होली के दौरान हुए पुलिस व नक्सली मुठभेड़ से भी जोड़ रहे हैं। वहीं कुछ रायपुर में हुए सीआरपीएफ जवानों पर नक्सली हमले से जोड़ कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें