फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा आज: आश्रमों, मठों और देवालयों में उमड़ेगा हुजूम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। गुरु पूर्णिमा पर जिले के आश्रम, मठ और देवालय पूरी तरह सजधज कर तैयार हैं। पूर्व संध्या पर मंगलवार से ही गुरु दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम और विंध्याचल के देवरहा हंस बाबा आश्रम समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर देर रात तक भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और आश्रम परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरे रहे।
विज्ञापन

सक्तेशगढ़ में गुरु पूर्णिमा की तैयारियां अंतिम चरण में रहीं। आश्रम के आसपास की लगभग सभी पार्किंग भर गईं, जबकि सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। आश्रम के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक प्रसाद, खान-पान, झूले और दैनिक उपयोग की अस्थायी दुकानें सज गई हैं। दुकानों और श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बना रहा। सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग और दुकानों के कारण पहाड़ी क्षेत्र से आश्रम तक यातायात का दबाव भी बढ़ गया। विंध्याचल स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम में भी गुरु पूर्णिमा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां भी देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और गुरु दर्शन के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें