फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रंथ साहब की निकली शोभायात्रा

Mon, 23 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 547 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर के रतनगंज स्थित  गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा से श्री गुरुग्रंथ साहब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


इसके पूर्व गुरुद्वारे में हुजूरी रागी जत्था ज्ञानी अजमेर सिंह ने शबद कीर्तन किया गया। शोभायात्रा में जहां श्री गुरुग्रंथ साहब की भव्य झांकी पर पुष्पों की वर्षा की जा रही थी, वहीं महिलाएं कीर्तन और स्कूली बच्चे पीटी करते चल रहे थे।

रास्ते भर खालसा वीर दल ने अपने करतबों की प्रस्तुति से सबको रोमांचित कर दिया।

शोभायात्रा में सिख समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

शोभायात्रा के दौरान जहां नगर के गुरुनानक इंटर कालेज एवं गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं पीटी करते चल रहे थे, वहीं दूसरी ओर खालसा वीर दल के गतके पार्टी ने करतब दिखा कर लोगों को रोमांचित किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए कहीं पर शर्बत-पानी तो कहीं नाश्ते की व्यवस्था थी।

शोभायात्रा नगर के तेलियागंज, डंकीनगंज, गिरधर का चौराहा, खजांची का चौराहा, घंटाघर, कोतवाली रोड, त्रिमोहानी, नारघाट, लालडिग्गी, मुकेरी बाजार, बाजीराव कटरा होते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंच कर समाप्त हुई।

श्री गुरुग्रंथ साहब की झांकी के पीछे सिख समाज की महिलाएं कीर्तन करते चल रही थीं, वहीं खालसा वीर दल के गतके पार्टी ने अपने एक से बढ़ कर एक हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को अचंभित कर दिया।

संचालन अध्यक्ष गुरमिंदर सिंह सरना व सचिव सरजीत सिंह मोंगा कर रहे थे। इसके पूर्व सुबह गुरुद्वारे हुजूरी रागी जत्था ज्ञानी अजमेर सिंह अपने साथियों के साथ शबद कीर्तन किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा में अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान अमरीक सिंह, करमजीत सिंह सरना, जसबीर सिंह मोंगा, अवनीश सिंह, राज सिंह, जसवंत सिंह सरना, धरमपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें