फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी पसंद राजनीतिज्ञ थे गुलजारी लाल नंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पक्की सरांय स्थित इंदिरा पार्क में रविवार को भारत सेवक समाज के संस्थापक चेयरमैन व पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री भारतरत्न गुलजारी लाल नंदा की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

गुलजारी लाल नंदा के चित्र पर माल्यार्पण के बाद संस्था के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रदेव तिवारी ने कहा कि वे ऐसे सादगी पसंद राजनीतिज्ञ, समाजसेवी थे जिनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि उन्हीं के प्रयास और कार्यों से प्रभावित होकर भारत सेवक समाज को यूनिसेफ ने मान्यता दी है। प्रांतीय सचिव आशुतोष दुबे ने कहा कि नंदा का जन्म चार जुलाई 1898 को सियालकोट में हुआ था। जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद 1964 में, फिर लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद 1966 में वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने थे। वर्ष 1997 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनकी मृत्यु 1998 में हुई। इस अवसर पर पार्क में पौधरोपण भी किया गया। समारोह में मंडल अध्यक्ष चक्रपाणी तिवारी, हृदय प्रकाश साहू, नगर अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश सहित अन्य लोगों ने भी पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें