फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: राज्यसभा सांसद के बहन के पौत्र ने फंदे पर लटककर दी जान, स्कूल से लौटने के बाद हो गया था कमरे में बंद

Thu, 24 Feb 2022 05:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

सिंगरौली के अगरहवा गढ़वा गांव निवासी राहुल (16) मिर्जापुर के विसुंदरपुर स्थित राज्यसभा सांसद रामसकल के निवास पर रहता था। बुधवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
राहुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद रामसकल के निवास पर उनके बहन के पौत्र ने बुधवार शाम पंखे पर फंदे के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


मृतक हाईस्कूल का छात्र था और बचपन से ही राज्यसभा सांसद रामसकल के निवास पर रहता था। मध्य प्रदेश सिंगरौली जिले के अगरहवा गढ़वा गांव निवासी राहुल (16) पुत्र गोविंद ऊर्फ लखपति मिर्जापुर के विसुंदरपुर स्थित राज्यसभा सांसद रामसकल के निवास पर रहता था। राहुल सांसद के बहन का पौत्र था।

प्री-बोर्ड परीक्षा देकर लौटा था छात्र
वह मकान के प्रथम तल पर बने हॉल में रहता था। उसके साथ परिवार के अन्य बच्चे रहकर पढ़ाई करते थे। वह माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। 21 फरवरी से उसकी प्री बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई थी। बुधवार के वह अंग्रेजी का पेपर देकर दोपहर बाद साढ़े तीन बजे घर पहुंचा।

विज्ञापन

खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। देर शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। दरवाजा और खिड़की अंदर से बंद था। लोगों ने झरोखे से देखा तो वह पंखे पर फंदे के सहारे लटका था। आननफानन सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे का लॉक काटकर फंदे से किशोर को उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी।

राहुल की बड़ी बहन पूजा बीएससी की छात्रा है। छोटा भाई रोहित कक्षा आठ का छात्र है। घटना की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। राहुल की आत्महत्या का कारण साफ नहीं है। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि किशोर ने कमरा बंद कर आत्महत्या किया है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

फंदे पर लटकने से पहले एक साथी को किया था फोन

परिजनों ने बताया कि राहुल ने फंदे पर लटकने से पहले घर के मोबाइल से अपने एक साथी को कॉल किया था। कई बार कॉल लगाया, पर बात नहीं हो सकी थी। बताया कि राहुल पढ़ाई में तेज था। पढ़ाई को लेकर कोई समस्या नहीं थी। उसके पास अपना फोन नहीं था। परिवार के सदस्यों के फोन का ही प्रयोग करता था। घटना से सभी सदमे में है। पता लगाया जा रहा है कि आखिर उसने फंदे पर लटककर जान क्यों दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें