फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्यार में बाधा बने नाना पर लोढ़े से नातिन ने किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के एक वार्ड में शुक्रवार देर रात 65 वर्षीय वृद्ध पर उसकी ही 16 वर्षीय नातिन ने लोढ़े से हमला करके लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बाहर आकर लोगों से बताई कि नाना पर बदमाशों ने हमला किया है। इसमें वह घायल हो गए हैं। जब पुुलिस ने छानबीन के बाद शक होने पर नातिन से पूछताछ की तो मामले ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एक युवक से चल रहे प्रेम प्रसंग में नाना बाधा बन रहे थे। इससे नाराज होकर नातिन ने ही सिलबट्टे से सिर पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद पुलिस ने नातिन को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के एक वार्ड में 65 वर्षीय वृद्ध का मकान है। जहां वह 16 वर्षीय नातिन के साथ रहते हैं। वाराणसी की रहने वाली नातिन बचपन से ही नाना के घर रहकर पढ़ाई करती थी। वह हाईस्कूल की छात्रा है। वृद्ध के दो बेटे बाहर रहते हैं। चार महीने पहले वृद्ध की पत्नी का निधन हो गया था। शुक्रवार की रात साढ़े 10 बजे वृद्ध की नातिन शोर मचाते हुए छत से पड़ोसी के घर में कूदकर सड़क पर आई। शोर सुनकर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए। पूछने पर नातिन ने बताया कि दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसकर नाना के सिर पर लोढ़े और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिए हैं। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां भेजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की सूचना वृद्ध के पुत्र को दी। वृद्ध का एक बेटा भदोही में रहता है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। सीओ सदर अमर बहादुर मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल और पूछताछ की। पूछताछ में नातिन अलग-अलग बातें बता रही थी। पुलिस ने नातिन से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर नाना पर हमले की बात स्वीकार कर ली।
...............................................
जान लेने की थी कोशिश, 35 मिनट बाद दी सूचना
जिस तरह से नाबालिग नातिन ने नाना के सिर पर लोढ़े से हमला किया है। उससे लग रहा है कि उसकी नियत जान लेने की थी। सिर पर कई वार किए। पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि नाना को मारने के 35 मिनट बाद छत के रास्ते पड़ोसी के घर से बाहर आकर जानकारी दी। नाना को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

...................................................
वर्जन
कछवां कस्बा में वृद्ध पर हमले की सूचना मिली। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु की गई। जांच में पता चला कि घर में तीसरा कोई व्यक्ति नहीं आया था। घर में घायल नाना नातिन के साथ रहते थे। नातिन का किसी से प्रेम प्रसंग था। नाना बार-बार विरोध करते थे। शुक्रवार को विरोध के कारण नातिन ने नाना के सिर पर लोढ़े से प्रहार कर दिया। नातिन ने पूछताछ में यह बात स्वीकार की है। घायल नाना का ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में इलाज चल रहा है। नातिन को पकड़ा गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अमर बहादुर, सीओ सदर
....................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें