फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक एमएलसी चुनाव : सपा ने हर ब्लॉक के पांच-पांच नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल पदा​धिकारी । स्रोत- सपा - फोटो : Self
विज्ञापन
स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा बोले- कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं
विज्ञापन

मिर्जापुर। सपा ने स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में बैठक में पार्टी ने स्नातक मतदाता बढ़ाने और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने पर चर्चा की। सपा कार्यालय पर वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का फूलमाला और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर महारानी अवंती बाई की जयंती भी मनाई गई।
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि स्नातक निर्वाचन चुनाव को लेकर हर ब्लॉक के पांच-पांच नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी जिम्मेदार अपने-अपने ब्लॉकों के गांवों, नगरों और कस्बों में स्नातक मतदाताओं तथा स्कूल-कॉलेज में स्नातक मतदाताओं से अधिक से अधिक मुलाकात कर फॉर्म भरवाकर उन्हें मतदाता बनवाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

स्नातक एमएलसी चुनाव प्रभारी और पूर्व सांसद रमेश चंद बिंद ने कहा कि कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं के बीच सक्रिय रहने को कहा गया है। समाजवादी पार्टी ताकत के साथ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता बनाने में जुटी हुई है। प्रत्याशी व एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं। जितने सक्रिय कार्यकर्ता सपा के पास हैं, उतने किसी के पास नहीं हैं। अब समय आ गया है कि कार्यकर्ता निष्ठा से एकजुट होकर संघर्ष कर जीत दिलाने का काम करें।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, डॉ. ज्योति बिंद, आशीष यादव, परवेज खान, कीर्ति कोल, मुन्नी यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, झल्लू यादव, अतीक खान, अभय यादव, आकांक्षा यादव, दिव्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें