चुनार रेलवे स्टेशन पर रेलवे सेफ्टी विभाग से आए लोगों ने नाटक के माध्यम से प्लेटर्फाम और सरकुलेटिंग एरिया में मौजूद रेल यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा के जरूरी टिप्स प्रदान किया। जल्दबाजी जरूरी है कि जान विषयक नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने उतरने से होने वाली दुर्घटना के साथ ट्रेन में अनजान लोगों से मेल मिलाप से बचने के बारे जानकारी दी गई।
सेफ्टी विभाग इलाहाबाद के एसएसइ अकसार अहमद और टीआई मुहम्मद अबरार ने लोगों को बताया कि ट्रेन में बीड़ी सिगरेट पीने से डिब्बों में आग लगने का डर रहता है। इस दौरान ओकब फरीक सिद्दिीकी, पंकज राठौर, जतिन कुमार, उसामा, आदित्य तिवारी ने नाटक के माध्यम से सुरक्षित रेल यात्रा और महिलाओं को अपनी सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान किया। नाटक के द्वारा ईयर फोन लगा कर चलना दुर्घटना को दावत देना है का सटीक चित्रण किया गया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक एसएन शर्मा, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।