फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका बन गई गले की हड्डी तो उतार दिया मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शादीशुदा प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। अहरौरा पुलिस ने आरोपी प्रेमी को सोनवर्षा नहर पुल के पास से बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बृृहस्पतिवार को किया।
विज्ञापन

अहरौरा थानाक्षेत्र के कुम्हिया जंगल में सोमवार की दोपहर को रिंका देवी (28) पत्नी बेचन बिंद का शव बरामद हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव की शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त होने के बाद रिंका के भाई संजय कुमार निवासी सदापुर, चकिया, जिला चंदौली की तहरीर पर पुलिस ने देर रात अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष अहरौरा संजय कुमार सिंह और स्वाट प्रभारी राम स्वरूप वर्मा ने छानबीन की तो पता चला कि रिंका का किसी और से प्रेम प्रपंच चल रहा था। पुलिस ने उसके प्रेमी संतोष बिंद निवासी बहेरा कुसभी थाना चुनार को सोनवर्षा नहर पुल के पास से पकड़ा। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रिंका पति बेचन तीन माह पहले मुंबई गया था। इस बीच पत्नी रिंका का संतोष से प्रेम संबंध स्थापित हो गया। गिरफ्तार आरोपी संतोष बिंद से पूछताछ की गई तो बताया कि रिंका देवी से प्रेम संबंध था। लेकिन रिंका उसके साथ रहने की जिद करने लगी थी। इससे पीछा छुड़ाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें