फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली से झुलसी युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव में मंगलवार की देर रात को बिजली गिरने से युवती झुलस गई। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर में बारिश होने के बाद रात को भी बारिश शुरु हुई। रात में बारिश होने के दौरान बिजली कड़कती रही। क्षेत्र निवासी लक्ष्मी मौर्या (22) पुत्री लल्लन मौर्या रात में घर के बाहर आई, तभी बिजली गिरने से वह चपेट में आ गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें