फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार युवती से शोहदों ने की छेड़खानी, दुपट्टा खींचकर नीचे गिराया, हाथ टूटा

Sun, 07 Jun 2020 04:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मड़िहान तहसील के पास शनिवार की रात दवा लेकर भाई के साथ घर जा रही स्कूटी सवार युवती के साथ बाइक सवार शोहदों ने छेड़खानी कड़ते गए दुपट्टा खींचकर गिरा दिया। इससे युवती और उसका भाई घायल हो गए। इस दौरान युवती का हाथ टूट गया।

विज्ञापन

युवती सोनभद्र के राबर्ट्सगंज निजी अस्पताल में भर्ती है। पहले पुलिस ने मामले से इंकार किया। मामला तूल पकड़ने पर एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती स्कूटी से अपने भाई के साथ राजगढ़ बाजार दवा लेने आई थी। दवा लेकर वह वापस घर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने पहले युवती के साथ छेड़खानी की। युवती ने इसका विरोध किया तो बाइक सवारों ने युवती का दुपट्टा खींच कर स्कूटी से गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी से गिरने के बाद बाइक सवार फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दा। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मड़िहान तहसील के पास छेड़खानी होने के बाद भी पुलिस ने रात में मामले से इंकार किया। सुबह मामले ने तूल पकड़ा, तो इस एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित से मोबाइल से संपर्क हुआ। अभियोग पंजीकृत कराने के लिए तहरीर देने के लिए अवगत कराया गया। वर्तमान में पीड़ित राबर्ट्सगंज में है। परिजन आने के बाद थाने में तहरीर देंगे, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें