फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद होंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन, बगैर मास्क लगाए नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 03 Jun 2020 12:27 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मिर्जापुर

सार

  • हर घंटे लगाया जाएगा मंदिर में पोछा, चार-चार घंटे पर होगा सैनिटाइजेशन
  • शरीर का तापमान ज्यादा होने जैसे कोरोना संदिग्ध लक्षण मिलने पर नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ की आरती - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के कारण बंद मंदिरों के कपाट 8 जून से खुल जाएंगे। काशीपुराधिपति के दरबार में थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश मिलेगा। बिना मास्क लगाए मंदिर में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


भक्तों को बाबा का झांकी दर्शन ही मिलेगा, स्पर्श दर्शन की सुविधा किसी को नहीं होगी। उधर, श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि आठ जून को जो मंदिर खुल रहे हैं, वहां की व्यवस्था, आवश्यकता, जरूरत को देखने-समझने के बाद विंध्याचल धाम खोलने पर विचार करेंगे। शुभ मुहूर्त देखकर ही कपाट खोला जाएगा। मंदिर के गर्भगृह में आम भक्तों के लिए चरण स्पर्श पर प्रतिबंध रहेगा।

शासन के निर्देश पर शर्तों के साथ 8 जून से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे। थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए 10 श्रद्धालुओं को एक बार में प्रवेश दिया जाएगा। दो-दो मीटर पर मंदिर परिसर में गोले बनाए जाएंगे, जिसमें श्रद्धालु खड़े होंगे। हैंड और बॉडी सैनिटाइज करने के बाद ही भक्त मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए साबुन और हैंड सैनिटाइजर रखे जाएंगे। मंदिर परिसर में हर घंटे पर पोछा लगाया जाएगा और चार-चार घंटे पर परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 8 जून से नियमों के साथ प्रवेश दिया जाएगा।

मंदिरों में प्रवेश करने वाले भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। जिस श्रद्धालु के शरीर का तापमान अधिक होगा, उसे मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ समेत अन्य मंदिरों में 20 मार्च से ही आम दर्शनार्थियों के प्रवेश पर रोक लगी है। 

मां विंध्यवासिनी
मिर्जापुर में श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने मंगलवार की दोपहर समाज की बैठक के बाद कहा कि आठ जून को पहले जो मंदिर खुल रहे हैं, वहां की व्यवस्था, आवश्यकता, जरूरत को देखने, समझने के बाद विंध्याचल धाम खोलने पर विचार किया जा रहा है। कहा कि जिलाधिकारी के माध्यम से शासन की गाइड लाइन मिलने पर उसी के अनुरूप मंदिर के पट खोले जाएंगे।

मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण, गलियों में भी सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। मां विंध्यवासिनी मंदिर गर्भगृह में आम भक्तों के लिए चरण स्पर्श पर प्रतिबंध रहेगा। जबकि जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि श्री विंध्य पंडा समाज के साथ बैठक कर मंदिर का पट खोलने पर मंथन होगा।

फिर निर्णय लिया जाएगा। उधर, ऐसे में आठ जून को विंध्याचल मंदिर का पट खुलेगा या नहीं, इसको लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है कि  22 मार्च को दोपहर 2 बजे आरती करने के बाद से मंदिर के पट बंद चल रहे हैं। 
 
विज्ञापन

दुर्गाकुंड - फोटो : अमर उजाला

हर श्रद्धालु का दर्ज होगा डाटा

 श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले हर श्रद्धालु का डाटा रखा जाएगा। मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं को नाम, पता, मोबाइल नंबर और स्वास्थ्य की डिटेल भरनी होगी। मंदिर प्रशासन की ओर से इसका इंतजाम कराया जाएगा। इससे अगर किसी को कोराना संक्रमण की आंशका होगी तो उसकी कांटैक्ट ट्रेसिंग में आसानी होगी। 

शहर के सभी मंदिरों में होंगे यही नियम 

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा शहर के सभी मंदिरों में यही नियम लागू होंगे। मंदिर में प्रवेश से पहले सैनिटाइजेशन और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे। काशी के कोतवाल कालभैरव, संकटमोचन, दुर्गाकुंड सहित सभी मंदिर प्रबंधन को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मंदिर खोलने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें