शेरवां। चौकी क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पूर्व लापता युवती मुंबई में मिली। जानकारी होने पर पहुंची शेरवां पुलिस बृहस्पतिवार को उसे लेकर मिर्जापुर लौटी और परिजनों को सौंप दिया।
क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती 17 जनवरी को घर से नाराज होकर ट्रेन में सवार होकर मुंबई चली गई थी। शाम तक घर न आने पर परिजनों ने खोजबीन किया। न मिलने पर 18 जनवरी की सुबह युवती की मां ने जमालपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच युवती मुंबई पुलिस को मिली। मुंबई पुलिस उसे थाणे के बालिका संरक्षण गृह में रख कर जमालपुर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर चौकी प्रभारी शेरवां टीबी राय के नेतृत्व में मुंबई गई पुलिस टीम ने युवती को लेकर बृहस्पतिवार की शाम को मिर्जापुर पहुंची। शुक्रवार को युवती के माता-पिता को बुलाकर उनको सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि घर से नाराज होकर मुंबई गई युवती को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।