फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली अंतर्गत अमोई पुरवा के नौ पुरवा कोल बस्ती निवासी युवती की रविवार की रात संदिग्ध हालात मेें मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत की बात कही।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी लक्ष्मी (18) पुत्री रवि शंकर कोल की रविवार को रात एक बजे उल्टी और दस्त होने लगी। जब तक परिजन इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था में लगे थे, इससे पहले घर पर ही युवती की मौत हो गई। युवती के पिता रविशंकर ने बताया कि पुत्री की मौत ठंड लगने से हो गई। राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम होने पर ठंड से मौत होना पाया जाएगा तो मृतका के परिजन को चार लाख की मदद मिल सकती है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजन शव को अंतिम संस्कार करने ले गए। पटेहरा पीएचसी प्रभारी डा. वाजिद जमील ने बताया कि अब ठंड से मौत नहीं हो सकती। इस तरह का कोई मरीज नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें