राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर जर्जर कच्चे मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर सनसनी फैल गई। आनन फानन में बालिका को मलबे से बाहर निकाल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृत बच्ची वंदना (9) मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी रामआधार की पुत्री थी। बताया जाता है रामआधार अपने कच्चे मकान में टीनशेड लगा रहा था। तभी दीवार भरभरा कर ढ़ह गई। इस दौरान वहां मौजूद उसकी पुत्री मलबे में आकर दब गई थी। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मचा था, गांव के लोग भी शोकाकुल थे।