फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: मिर्जापुर में राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, सात जख्मी, अजमेर से जियारत कर लौट रहे थे

Thu, 27 Jul 2023 09:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

वाराणसी के बजरडीहा निवासी अलीमुद्दीन अपनी बेटी साहिबा सुल्ताना (23) समेत अन्य परिजनों के साथ अजमेर से लौट रहे थे। गुरुवार सुबह उनकी ट्रेन चुनार-डगमगपुर स्टेशन के बीच रुक गई। गलती से सभी लोग ट्रेन से उतर गए और रेलवे लाइन पार करने लगे। इस दौरान डाउन लाइन से राजधानी एक्सप्रेस गुजरी। मौके पर ही साहिबा सुल्ताना की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसा गुरुवार अलसुबह चुनार-डगमगपुर स्टेशन के बीच हुआ। 

विज्ञापन


वाराणसी के भेलूपुर थानाक्षेत्र के बजरडीहा निवासी अलीमुद्दीन अपनी पत्नी रेशमा (45) व पुत्री साहिबा सुल्ताना (23), अजीम नगर भेलूपुर निवासी बानो (50) अपने पुत्र इस्तियाक (26), चुनार थाना क्षेत्र के रूदौली गांव निवासी रसीदा (70) अपने पुत्र कलीमुद्दीन (45) व पौत्री नेहा (24) और गांव के संतलाल (40) सोमवार को जियारत करने अजमेर गए हुए थे।
ये भी पढ़ें: पूर्व सांसद अफजाल अंसारी जमानत पर रिहा, गाजीपुर जिला जेल के बाहर फोर्स रही तैनात

गलती से बीच रास्ते में उतरे

सभी लोग सियालदह-अजमेर ट्रेन से वापस आ रहे थे। ट्रेन का अगला स्टापेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर था। गुरुवार सुबह ट्रेन मिर्जापुर से आगे के लिए चली। कुछ दूर चलकर अचानक डगमगपुर चुनार के बीच रुक गई। ट्रेन रुकने पर चुनार स्टेशन के करीब ही अपना गन्तव्य होने की सोच कर सभी उतर गए। उनके उतरते ही ट्रेन चल दी।

विज्ञापन

उधर, सड़क मार्ग से वाहन पकड़ने के लिए वे लोग रेल लाइन पार कर रहे थे, उसी बीच सुबह 4:15 बजे डाउन लाइन से गुजर रही अगरतला राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में साहिबा सुल्ताना (23) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर रेलवे पुलिस के साथ ही चुनार पुलिस पहुंच गई और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

वहां संतलाल (40) व बानो (50) की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया। रेलवे सुरक्षा बल चुनार के प्रभारी मो. सालिक ने बताया कि कंट्रोल रूम से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने के साथ ही मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें