फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में पूर्व भाजपा नेता समेत दो गिरफ्तार, एक आरोपी पहले से जेल में

Wed, 26 Jul 2023 09:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में व भाजपा नेता व ग्राम प्रधान विजय गुप्ता समेत दो लोगों के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी आकाश केशरी पहले से जेल में है। 
विज्ञापन
मिर्जापुर एसपी संतोष मिश्रा ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी अफरीदी और पूर्व भाजपा नेता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 जुलाई को एक 16 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा को उल्टी, पेट दर्द की शिकायत होने पर उसकी मां सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। इस पर मां ने पुत्री से पूछा तो उसने बताया कि दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवा दी गई है।

पीड़िता का बयान दर्ज होने पर पुलिस ने दिखाई तेजी

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता व ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, उसके नौकर आकाश केशरी और एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। आकाश को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। पीड़िता के अस्पताल के डिस्चार्ज होने के बाद मंगलवार को उसका न्यायालय में बयान कराया गया, तब पुलिस ने कार्रवाई में तेजी दिखाई।

बुधवार को पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता विजय गुप्ता समेत मामले में तीसरे आरोपी अफरीदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में मुख्य आरोपी अफरीदी खां है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। दोनों को जेल भेज दिया गया। ग्राम प्रधान विजय गुप्ता पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा ने उसे पार्टी से निकाल दिया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आकाश को जेल भेज दिया गया है। उसके मोबाइल की जांच करने पर अफरीदी खां के खिलाफ साक्ष्य मिले। पीड़िता के द्वारा न्यायालय में दिए गए बयान में आया कि अफरीदी खां पिछले डेढ़ वर्ष से किशोरी के साथ गलत कार्य कर रहा था। मुकदमे में आगे की कार्रवाई डीएनए व फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें