फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने लगाया अपहरण व दुष्कर्म का आरोप, समझौता में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक पर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के बजाए मामले में समझौता कराने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शनिवार देर शाम गांव स्थित एक दुकान पर समान लेने गई और लापता हो गयी। कुछ देर बीत जाने के बाद परिजन खोजबीन करने लगे, पर युवती का कहीं पता नहीं चला। रविवार को परिजनों ने संतनगर चौकी पर गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया। तीसरे दिन अचानक युवती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। युवती का आरोप है कि दुकानदार का 30 वर्षीय पुत्र जो शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। उसने रास्ते में पकड़ कर एक बन्द कमरे में ले जाकर दो दिन तक दुष्कर्म करता रहा। दो दिन बाद अचानक युवती को छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी होते ही पिता ने संतनगर चौकी पर अपहरण व दुष्कर्म का प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, वहीं आरोप पर पुलिस कार्रवाई के बजए समझौता कराने में जुटी है। मामले में संतनगर चौकी प्रभारी संजय राय ने अनभिज्ञता जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें