अदलहाट। थाना क्षेत्र के डेहरी गांव स्थित घर में अकेली रह रही महिला शिक्षामित्र की हत्या मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस ठोस सबुत का इंतजार कर रही है। जिससे खुलासा किया जा सके। महिला की हत्या के संबंध में पुलिस ने महिला के परिवार सदस्यों समेत अन्य की सर्विलांस आदि से जांच किया। इसमें कई बातें निकल कर आई है। जो शिक्षामित्र के हत्या का सनसनीखेज खुलासा की ओर इशारा कर रही है।
क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय विजय लक्ष्मी पत्नी चंद्रशेखर गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। उनके पति जिगना में लेखपाल है। पुत्री अनुष्का रंजन वाराणसी भाई अर्पित आनंद के साथ वाराणसी में रहकर पढ़ाई करती है। पुत्र वीरेश आनंद लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता है। विजयलक्ष्मी घर में अकेले रहती है। 14 सितंबर की रात के समय चोरी की नियत से घर में घुसे बदमाशों नेे शिक्षा मित्र का हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूस कर गला दबाकर हत्या कर दिया। अगले दिन सुबह उनकी पुत्री अनुष्का ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करते समय परिजन और अन्य से पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान और सर्विलांस आदि से जो सूचनाएं मिली है। उससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उस दिशा में काम कर रही है। जैसे ही ठोस सबूत मिल जाएगा। पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर देगी।