छठ पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुुमार सिंह और एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार के नगर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। घाटों को निरीक्षण कर लाइट और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया।
एसपी, एएसपी और सीओ सिटी प्रभात राय ने छठ महापर्व के मद्देनजर नगर क्षेत्र के बरियाघाट, पक्का घाट, नारघाट सहित अन्य घाटो का निरीक्षण किया। एसपी ने छह महापर्व को देखते हुए घाटों, जलाशयों व आयोजन स्थनों पर सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी सहित पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाने का निर्देश दिया। आयोजन स्थल से लिंग मार्ग तक पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घाटों का निरीक्षण कर वहां पर चेंजिंग रुम और लाइट की व्यवस्था कराया गया है। बताया कि बरियाघाट, नारघाट और पक्के घाट पर भीड़ अधिक रहती है। यहां पर एक एसआई, दो महिला सिपाही और दो पुरुष सिपाही रहेेंगे। इसके अलावा थाने की फार्से भ्रमणशील रहेगी। घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा गोतखोर की तैनाती की जाएगी। भीड़ को देेखते हुए घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों को डाइवर्ट किया जाएगा।