फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: समय-समय पर जरूर कराएं पानी की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने बुधवार को अपने कार्यालय में मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कहा समय-समय पर पानी की जांच जरूर कराएं। इससे पानी की गुणवत्ता का पता चल सके।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि हर घर नल योजना के काम की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता खराब मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां पानी की टंकियां बनाई गई हैं, वहां आपरेटर का नाम और मोबाइल नंबर जरूर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि स्लोगन के माध्यम से लोगों को पानी की उपयोगिता के बारे में जागरूक करें। कार्यदायी संस्था रामकी बाबा ने बताया कि चार गांवों में काम बाकी है, जो एक हफ्ते में पूरा हो जाएगा। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र, एडीएम नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें