फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे के नौ दिन बाद वाहन मालिक और चालक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाने की पुलिस ने सड़क हादसे के नौ दिन बाद मंगलवार को वाहन मालिक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चुनरी बांध के पास हुई दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के मुस्किरा गांव की उर्मिला प्रजापति (35) अपने बड़े बेटे प्रिंस उर्फ गोलू के साथ डग्गामार वाहन में सवार होकर मड़िहान थाना क्षेत्र के बेलहरा स्थित अपनी बड़ी बहन के घर जा रही थी। चुनरी बांध के पास चालक की लापरवाही से वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया था, जिससे उर्मिला की मौत हो गई थी। वहीं, गोलू समेत कई यात्री घायल हो गए थे। हादसे के बाद वाहन मालिक चालक को लेकर भाग गया था।
मृतका के जेठ की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को वाहन मालिक सतेंद्र सिंह निवासी मुस्किरा और चालक मुनेश कोल निवासी रामपुर अतरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतका के जेठ कि तहरीर पर वाहन मालिक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें