फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 15 दिन में कराएं ई-रिक्शा और टेंपो का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बिना रजिस्ट्रेशन ई रिक्शा और टेंपो के संचालन पर नाराजगी जताई। साथ ही संभागीय परिवहन अधिकारी को ऐसे वाहनों को चिह्नित कर नोटिस देकर 15 दिनों में पंजीकरण कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने अवैध वाहन स्टैंड की वजह से लगने वाले जाम पर नाराजगी जताई। यातायात पुलिस के प्रभारी और नगर पालिका के ईओ से कहा कि प्रमुख मार्गों पर जमीन तलाशकर वाहन स्टैंड बनाने और वहां पर पेयजल, शौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से कहा कि मार्ग के किनारे पेट्रोल पंप मालिको से सड़कों को कट करने व नाली को क्षतिग्रस्त यदि किया जाता है तो नोटिस जारी कर कार्रवाई करें। उन्होंने दुर्घटना बाहुल्य स्थानो को भी चिन्हित करते हुए राज्य मार्गो, प्रमुख जिला मार्गो व अन्य जिला मार्गो के जंक्शन से पहले नियमानुसार स्पीड ब्रेकर बनवाने को कहा ताकि मोड़ पर वाहनो की गति धीमी हो सकें।
स्कूलो व कालेजों में छात्रो को यातायात नियमो के बारे में जागरूक करने के लिए गोष्ठी एवं प्रतियोगिता कराकर यातायात नियमो के बारे में जानकारी देने को कहा। सीडीओ विशाल कुमार ने कहा कि गुड सेमेरिटन योजना के प्रोत्साहन के लिए समाचार पत्रों व होर्डिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

ब्लैक स्पाॅट पर सुधारीकरण, रोड सेफ्टी पालिसी पर चर्चा की गई। बैठक में एडीएम अजय कुमार सिंह, एआरटीओ विजय कुमार, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, शत्रुघन केसरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें