फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला प्रबंधक निलंबित, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बुधवार की देर शाम पालिका के जलकल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा के साथ टांडा फॉल स्थित निराश्रित गौशाला स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रबंधक सहित दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कई गड़बड़ी भी मिली। नपाध्यक्ष ने प्रबंधक को निलंबित कर अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन

गौशाला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। कुछ दिन पूर्व इसी गोशाला में चारा में कमी को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने के लिए अधिशासी अधिकारी को पालिकाध्यक्ष ने आदेश दिया था। कहा था कि किसी भी परिस्थिति में आश्रम में चारा आदि की कमी न हो। इसके बाद भी पालिकाध्यक्ष को कई दिनों से गौशाला के प्रबंधक के कार्य में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं।
नपाध्यक्ष ने बुधवार को उपस्थिति रजिस्टर और गौशाला में चारे के स्टॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला के प्रबंधक प्रदीप दुबे गायब मिले। दो कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए। पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कर्मचारियों से प्रबंधक के बारे में पूछा तो गोलमोल जबाब मिला। पालिकाध्यक्ष ने जब कड़ाई से पूछताछ की तब कर्मचारियों ने बताया कि प्रबंधक प्रदीप दुबे कई दिनों से गौशाला नहीं आ रहे हैं। उनके आने-जाने का कोई समय नहीं है। पालिकाध्यक्ष ने जब दो अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में पूछा तो सभी ने चुप्पी साध ली। पालिकाध्यक्ष ने अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आदेश दिया। स्टोर की चाबी कर्मचारियों के पास पाई गई। कहा कि जब प्रबंधक ही गायब रहेंगे और कार्य में लापरवाही बरती जायेगी तो चारे की हेराफेरी भी संभव है। पालिकाध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निलंबन का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें