जिगना। छानबे ब्लॉक के बन्हैता स्थित बाबू गुलाब सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय ओपन जिला वाॅलीबाॅल चैंपियनशिप का उद्घाटन मैच शनिवार को गौरा और जेएसबी भांवा के बीच खेला गया। जिसमें गौरा की टीम ने 25-11 व 25-16 से मैच जीत लिया।
चैंपियनशिप का पूर्व सीजेएम श्याम कांत शुक्ला ने फीता काटकर शुभारंभ किया। दूसरा मैच आरबीडी बरहा खुर्द व रोहित इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें आरबीडी ने 25-12 व 25-9 से मैच जीत लिया। तीसरा मैच सुमतिया व जेबीबी छानबे के बीच खेला गया। जिसमें सुमतिया ने 25-12 व 25-12 से मैच जीत लिया। जिला ओलंपिक संघ एवं जिला वाॅलीबाॅल संघ के महासचिव एसपी त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रेम बहादुर स़िंह, सतीश कुमार तिवारी, पंकज आदि मौजूद रहे।