फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दस घंटे बाद स्थिर हुईं गंगा, दोपहर से आधा सेमी प्रति घंटे कम हो रहा पानी

विज्ञापन
नाव से आवागमन करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। 28 जुलाई से गंगा में तीसरी बार बढ़ाव का क्रम पांच दिनों तक चला। चार जुलाई की देर रात 10 बजे के बाद गंगा स्थिर हुईं। मंगलवार की दोपहर 12 बजे से आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे घटाव शुरू हो गया है। हालांकि, बाढ़ से घिरे गांवों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं हैं।
विज्ञापन

तटवर्ती क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थल डूब गए हैं। सदर व चुनार तहसील क्षेत्र में आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की है। सोमवार की देर रात 10 बजे जलस्तर 78.460 मीटर तक जाकर थम गया। मंगलवार की शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर 78.430 मीटर रहा।
वर्ष 2016 के आंकड़े के करीब पहुंचकर गंगा हो रहीं वापस : मिर्जापुर। तीसरी बार गंगा वर्ष 2016 के आंकड़ों के करीब पहुंचकर वापस हो रहीं हैं। गंगा का जलस्तर 24 सितंबर 2016 को 78.550 मीटर दर्ज किया गया था। इस वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो दो जुलाई से गंगा में पानी बढ़ने का क्रम शुरू हुआ। 19 दिनों में 67.630 मीटर से 20 जुलाई तक 75.730 मीटर गंगा का जलस्तर पहुंच गया था।
विज्ञापन

इस वर्ष दो जुलाई को सुबह आठ बजे से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा में बढ़ाव का क्रम शुरु हुआ था। गंगा का जलस्तर 67.630 रिकॉर्ड किया गया। 15 दिन बाद 16 जुलाई को गंगा का जलस्तर 74.430 मीटर पहुंचने के बाद पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी घटने लगा। एक दिन बाद 17 जुलाई से फिर से पानी बढ़ने का क्रम शुरू हो गया। 20 जुलाई को 75.730 मीटर पहुंचकर गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें