फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रति घंटे एक सेंटी मीटर बढ़ रही गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रतिदिन एक सेंटीमीटर बढ़ रही गंगा को लेकर तटवर्ती इलाके एक बार फिर सहमे नजर आ रहे। दोनों किनारों की ओर तेजी बढ़ती गंगा के चलते नगर में स्थित कई घाटों की सीढ़ियां पानी से डूब गई हैं।
विज्ञापन

दस दिन के अंदर गंगा का जल स्तर 68.880 मीटर पहुंच गया है। बाढ़ के चलते छानबे, कोन, मझवां, पहाड़ी, सीखड़ व नरायनपुर विकास खंड के ग्रामीण खासे प्रभावित होते हैं। तेजी से बढ़ रहे पानी को लेकर ग्रामीण परेशान नजर आ रहे हैं। नदी के किनारे स्थित बोई फसलों के डूबने का खतरा बढ़ गया है। गंगा घाटों के किनारे रखे सामान लोग सुरक्षित करने में लगे हुए हैं।
पटेहरा विकास खंड क्षेत्र के पटेहरा खास बस्ती में नाली जाम होने से अनुसूचित बस्ती में पानी घरों में घुस गया है। ब्लाक कैंपस से महज 100 मीटर बगल पटेहरा खास अनुसूचित बस्ती की नाली व पुलिया जाम होने से बरसात का पानी घर मे घुस गया। बस्ती के लोग अपना सामान सुरक्षित करने में लगे रहे। गरीबो के घरो में रखा अधिकांश खाद्य सामग्रियां भी पानी से भींग गए। पानी के चलते कच्चे दीवार भी दरकने लगे हैं। जिससे घर गिरने का भय सता रहा है।
विज्ञापन

मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू
क्षेत्र में रात से लगातार हो रहे बारिश से कच्चा मकान गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसके चलते गरीबों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव में प्रेमा देवी का कच्चा घर बारिश की वजह से शनिवार को भरभरा कर गिर गया। ग्रामीणों के सहयोग से घर का समान बाहर निकाल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें