फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरतालिका तीज पर महिलाओं से पटे रहे गंगाघाट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरतालिका तीज पर मंगलवार को दोपहर बाद गंगाघाट महिलाओं से पटे रहे। दिन भर निर्जला व्रत रखकर गंगा स्नान के साथ ही सुहागिनों ने भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट में शाम के वक्त मेला जैसा दृश्य था। वासलीगंज चौराहा से बरियाघाट तक सड़क की पटरियां पर शृंगार के सामानों व बच्चों के खिलौने की दुकानें लगी रहीं। गंगा स्नान के पश्चात महिलाओं ने मिट्टी से बने भगवान शंकर व माता पार्वती की मूर्ति के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्री ताड़केश्वर महादेव व पंचमुखी महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। बाढ़ को देखते हुए गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बैरिकेडिंग सहित प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। घाटों पर पुलिस के जवान व महिला सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहीं। नगर के पक्काघाट, बाबाघाट, नारघाट, संकठाघाट सहित अन्य घाटों पर महिलाओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें