फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन का उठान न होने से कोटेदारों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। निकासी के लिए सरकारी गोदाम पर एक सप्ताह से चक्कर लगा रहे कोटेदारों ने बृहस्पतिवार को टूट गया। नाराज कोटेदारों ने नारेबाजी करते हुए गोदाम पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि हलिया विकासखंड में 85 कोटेदार कार्यरत हैं। जहां पर मात्र 29 कोटेदारों की निकासी अब तक तक हो पाई है। अहुगी खुर्द कोटेदार श्रीकांत दुबे का कहना है कि चार दिन से गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन निकासी नहीं हो पाई। सोनगढ़ा गांव निवासिनी सोनी देवी का कहना है कि विपणन केंद्र की लापरवाही के चलते राशन का उठान नहीं हो पा रहा। विपणन केंद्र प्रभारी रंजन सिंह का कहना है कि सामग्री विलंब से आने के कारण विलंब हुआ है। दो दिन में सभी कोटेदारों को अनाज का उठान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें