मिर्जापुर। बथुआ स्थित भैरो बाबा मंदिर परिसर में मंगलवार को राष्ट्रवादी मंच की ओर चौपाल लगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मंच के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि देश में संविधान के दायरे में रहकर अधिकारों की मांग करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है।
राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में हो रही गलत घटनाओं पर चुप्पी साध लेना आने वाले समय में और भी गंभीर परिणाम ला सकता है। कहा कि जब अनैतिक और अपराध करने वाले तत्वों के खिलाफ समय रहते आवाज नहीं उठाई जाती, तो मनोबल बढ़ता है। वहीं, यदि समाज एकजुट होकर समय पर जवाब दे, तो ऐसे तत्वों को पीछे हटना पड़ता है। अध्यक्षता पूर्व सभासद विंध्यवासिनी सिंह पटेल ने की। इस अवसर पर शीतल साहू, भोला सोनकर, प्रमोद श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, मनोज प्रजापति, मंच के नगर अध्यक्ष आनंद अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।