फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का पूरा सहयोग करें

विज्ञापन
सांसद अनुप्रिया पटेल । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को यह संदेश दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह द्वारा दी गई जन्मदिन की बधाई पर सांसद ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

जन्मदिन के अवसर पर फेसबुक लाइव के जरिए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया गहरे संकट में है। पूरी दुनिया के साथ भारत भी कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। हमारे लिए फिलहाल राहत की बात है कि कोरोना का प्रकोप दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले भारत में कम है। मगर इस महामारी से देश का बहुत बड़ा वर्ग बेहद संकट में है। खासतौर पर गरीब-मजदूर और किसान वर्ग चौतरफा परेशान हैं। सामाजिक दूरी, मास्क, लॉकडाउन के दौरान घर में रहना, साफ सफाई से रहना ही इस महामारी से बचने का एकमात्र उपाय है। कहा कि लोगों को भी सरकार का निरंतर सहयोग करना होगा। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। सांसद ने कहा कि मुझे दु:ख है कि इस विपत्ती के समय मैं अपने संसदीय क्षेत्र और अपने प्रदेश में नहीं हूं। लेकिन मैं यहां रह कर लगातार जरूरतमंदों के लिए काम कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें