लालगंज। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में 18 शेल्टर होम बनाकर बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। शेल्टर होम पर कम्यूनिटी किचन, शौचालय, पेयजल व्यवस्था मुहैया रहेगी।
उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के दो विकास खंडों में बने शेल्टर होम का सत्यापन किया। इसके लिए उन्होंने विद्यालयों को भी चिह्नित कर रखा है। लालगंज विकासखंड में आठ और हलिया में 10 विद्यालय शेल्टर होम बनाए गए हैं। लालगंज में बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज, भगवान सिंह महाविद्यालय, दुबार कला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुबार कला ब्रम्हर्षि देवरहा बाबा इंटर कालेज, गंगासायर सावित्री बाई फुले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और लहंगपुर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के साथ गुड शेफर्ड इंग्लिश स्कूल लालगंज व सेंट्रल बैली रचकारी को बनाया गया है। वहीं, हलिया विकासखंड में श्री शिवप्रताप सिंह इंटर कालेज पवांरी कला, मुनि अगस्त इंटर कालेज और भटवारी स्थित जगधारी इंटर कालेज समेत दस विद्यालय शामिल हैं।