फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजो ने बैंक के खाते से उड़ाए रुपये, सेना का जवान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर अंतर्गत शरीफाबाद में तैनात सेना जवान के अहरौरा स्थित एसबीआई ब्रांच के खाते से जालसाजों ने दो दिन में 20 हजार रुपये निकाल लिए। वन इमलिया निवासी जवान ने जब इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक से चाही तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। उसने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पटिहटा ग्रामसभा के वन इमलिया निवासी नीरज सिंह जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित शरीफाबाद में तैनात हैं। अहरौरा के एसबीआई ब्रांच में उनका बैंक खाता है। छुट्टी पर वह घर आए हैं। दस दिन पूर्व 29 नवंबर को उनके खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए गए। एक दिन बाद 30 नवंबर को पुन: खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंक के ब्रांच पहुंचकर उन्होंने इसकी जानकारी चाही तो जानकारी मुहैया नहीं कराई गई। जब उन्होंने अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो रुपये निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया। उन्होंने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें