फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक बाइक से जा रहे थे चार युवक, सामने आ गया कुत्ता, गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के धौराहा गांव में शनिवार रात सड़क पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार की बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र के निवाड़ी निवासी विकास (28) और दीपक (26) और तेंदुआ कला गांव निवासी विकेश (28) और लक्ष्मण (26) एक ही बाइक पर सवार होकर शनिवार रात धौराहा से तेंदुआ जा रहे थे। धौराहा के पास सामने से आ रहे कुत्ते को देख हड़बड़ा कर सभी बाइक सवार गिर कर घायल हो गए। सड़क पर गिरे चार बाइक सवारों को देख राहगीरों ने पुलिस को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस के माध्यम से चारों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें ट्रॉमा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजगढ़ वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें