फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले चार चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां थान क्षेत्र के परेड वार्ड स्थित मोबाइल की दुकान का पटिया तोड़कर चोरी करने वाले चार चोरों को पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय व्यासपुर के पोखरी के पास स्थित पुरानी बिल्डिंग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के मोबाइल, लैपटाप, इनर्वटर और नकदी के साथ गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन में किया।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के परेड वार्ड में स्थित एसपी मोबाइल की दुकान में नौ फरवरी की रात छत की पटिया निकालकर दुकान में घुसे चोरों ने नकदी, मोबइल और लैपटाप समेत पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। चोरी दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। सीसी टीवी फुटेज को कई बार देखने पर दुकानदार ने एक युवक की पहचान किया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी पड़ताल शुरु किया। रविवार की सुबह थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि प्राथमिक विद्यालय व्यासपुर के पोखरी के पास स्थित पुरानी बिल्डिंग में कुछ लोग सामान बंटवारे को लेकर बात कर रहे है। पुलिस ने घेरेबंदी कर चार आरोपितों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों में वाराणसी जिले के थाना मिर्जामुराद मतकर साहपुर निवासी मुनौवर अली उर्फ गोलू पुत्र स्व. बरसाती, बबलु बिंद पुत्र स्व. नथुन बिंद, राजू बिंद पुत्र पुर्नवासी बिंद और चकदयानपुर निवासी अजय उर्फ पंजाबी पुत्र सुरारी लाल है। चोरों के पास से 18 मोबाइल, दो लैपटाप, एक इनर्वटर व 16 हजार नकदी बरामद किया। एएसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में मुनौवर और बबलू ने बताया कि रात में दोनों ने ही पटिया तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार करने वाली टीम के 15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें