फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सर्पदंश से चार लोगों की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र में चार गांव में शुक्रवार की रात शनिवार की शाम तक सर्पदंश से तीन महिला व एक पुरुष अचेत हो गए। परिजनों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भरुहवा गांव की अमीषा (24) के परिवार के लोग शुुक्रवार को काम करने गए थे। अमीषा घर में काम कर रही थी। इसी दौरान सांप उसे डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर भेज दिया। वहीं, रामपुर 38 गांव में अमिला देवी (45) को सांप ने डस लिया।
इसी तरह ददरा गांव में अपने बहन के घर आई सविता (18) शनिवार को सुबह महिलाओं के साथ खेत में काम करने गई थी, जहां उसे सांप ने डस लिया। चौथी घटना में धनसीरिया में हुई। गांव के मोती (48) धान के खेत में नर्सरी निकाल रहे थे। इसी बीच उन्हें सांप ने डस लिया। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें