इसमें दबकर राजकुमार(27) की मौके पर मौत हो गई और साथी संदीप घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक फंसने से चालक ट्रक लेकर भागने लगा। किसान सेवा पेट्रोल पंप से तेल लेकर लौट रहे पड़रिया गांव के कुशियरिया मजरा निवासी श्यामनरायन पाल(37) और सुनीता उर्फ सोनी(26) और उसकी पुत्री अंचल एक वर्ष को धक्का मारकर, नीम व शीशम के पेड़ को तोड़ते हुए अमरनाथ पटेल के घर तक पहुंच गया।
ट्रक से दबकर महिला व बालिका की शिनाख्त करना मुश्किल हो गया। जबकि घायल श्यामनरायन ने पाल अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंचे मृतकों के परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत से मौजू ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक आए।