फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हर महीने 20 लाख रुपये से भी ज्यादा वसूलता है अदलहाट थाना, आईपीएस ने वायरल की वसूली लिस्ट

Wed, 10 Mar 2021 05:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
अदलाहट थाना वसूली लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के बाद अब पड़ोसी जिले मिर्जापुर जिले में भी वसूली लिस्ट का बम फूटा है। इस बार मामला थाना अदलहाट से जुड़ा है। कथित वसूली लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जहां महकमे में हड़कंप की स्थिति है तो वहीं चट्टी चौराहों पर लिस्ट की चर्चा जोरों पर है।

विज्ञापन


आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडट से यह लिस्ट साझा की है। साथ ही इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डीजीपी यूपी, यूपी पुलिस, एडीजी जोन वाराणसी और आईजी मिर्जापुर को भी यह लिस्ट कार्रवाई हेतु प्रेषित की है। लिस्ट की माने तो अदलहाट थाने की प्रत्येक महीने की कमाई 20 लाख से भी ज्यादा है।

लिस्ट में दावा किया गया है कि गोकशी, गांजा बिक्री, डीजल चोरी, गाड़ी कटिंग और ओवरलोडिंग आदि अवैध कार्यों के बदले पुलिस 20 लाख रुपये से ज्यादा वसूलती है। अगर लिस्ट सही है तो इसके बदले पुलिस अवैध कारोबारियों को मनमानी करने की पूरी छूट देती है। जिसका खामियाजा आम जनता के साथ ही राजस्व की क्षति के रूप में शासन को भी उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ महीने पहले चंदौली जिले के मुगलसराय थाने की वसूली लिस्ट ने महकमे में हड़कंप मचा दिया था। विजिलेंस की जांच में आरोपों की पुष्टि भी हुई और कार्रवाई भी हुई। मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाने की अवैध वसूली लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर वसूली के खेल को लेकर हर तरफ पुलिस की किरकिरी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें