फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पैकेट वाले पाउडर से बना रसगुल्ला खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। सिकटा गांव में सोमवार को शाम को घर में पैकेट वाले पाउडर से बना रसगुल्ला खाने से एक ही परिवार के चार लोग उल्टी-दस्त शुरू होने के बाद अचेत हो गए। बीमार लोगों को एंबुलेंस से इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जिस पैकेट वाले पाउडर से रसगुल्ला बना था, उसके उपयोग की तिथि समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन

सिकटा गांव निवासी चमेला देवी के घर में सोमवार की शाम पैकेट वाले पाउडर से रसगुल्ला बना था। जिसे खाने से चमेला देवी (62), विनीता (40), पायल (16), हर्ष (14) की रात में तबीयत खराब होने लगी। उल्टी-दस्त के बाद सभी बीमार होकर अचेत हो गए। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एंबुलेंस से सभी लोगों को इलाज के लिए पीएचसी हलिया ले जाया गया। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने मरीजों का इलाज शुरू किया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर मंगलवार को सुबह सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने बताया कि ड्रमंडगंज बाजार स्थित एक किराना की दुकान से पैकेट का पाउडर लिया गया था। उसके उपयोग की तिथि समाप्त हो गई थी। इसके चलते तबीयत खराब हुई। प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि घर में पाउडर से बना रसगुल्ला खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार होने के बाद अस्पताल आए थे। इलाज के हालत में सुधार होने पर मंगलवार को सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई। पाउडर के उपयोग की तिथि समाप्त होने से परिवार के लोग फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें