मिर्जापुर। बीडीओ सिटी शरद कुमार सिंह ने मंगलवार को कई गांवों के पंचायत भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान भिस्कुरी, शाहपुर चौसा, मसारी पंचायत भवन पर ताला लटकता मिला। यहां सचिव और पंचायत सहायक दोनों नहीं मिले। बीडीओ ने सचिव और पंचायत सहायक का एक दिन का वेतन व मानदेय रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बीडीओ ने मंगलवार को सिटी ब्लाॅक क्षेत्र के बरजीमुकुंदपुर, भिस्कुरी, शाहपुर चौसा, मसारी गांव का निरीक्षण किया। बरजी मुंकुदपुर में पंचायत भवन तो खुला था, लेकिन सचिव मौके पर नहीं मिले। इसके अलावा भिस्कुरी, शाहपुर चौसा, मसारी पंचायत भवन बंद था। मौके पर सचिव और पंचायत सहायक नहीं दिखे। बीडीओ सिटी ने संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। उन्होंने भिस्कुरी, मसारी, शाहपुर चौसा के पंचायत सहायक का भी एक दिन का मानदेय रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।