फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकान से चार लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी के पास मौजूद मोबाइल की दुकान में चोरों ने पटिया हटाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर दुकान से मोबाइल, और अन्य सामान के साथ 20 हजार रुपया नगद चुराकर ले जाने में सफल रहे। पीड़ित के सूचना देने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी गैपुरा ने घटना को संदिग्ध बताया। इस पर पीड़ित ने इसकी सूचना विधायक को दिया। मौके पर पहुंचे विधायक पुलिस पर भड़क गए। उन्होंने पुलिस से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासा करने को कहा।
विज्ञापन

विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के जासाबघौरा गांव निवासी विमल कुमार तिवारी मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने गैपुरा चौराहा पर मोबाइल की दुकान खोले है। नित्य की भांति बृहस्पतिवार की रात विमल दुकान बंद कर घर गए। शुक्रवार की सुबह नौ बजे जब दुकान पहुंचे तो अंदर का दृश्य देख अवाक रह गया। क्योंकि चोर दुकान के छत पर लगी पटिया को हटाकर अंदर रखी करीब 30 मोबाइल, चार्जर व अन्य सामान के साथ 20 हजार रुपया नगद चुरा ले गए। दुकानदार ने चोरी गए सामानों चार लाख के करीब बताया। मजे की बात है कि चोर सस्ती मोबाइलों को नहीं ले गए। इसके अलावा मोबाइल के डिब्बों को दुकान के पीछे फेंक दिए। पीड़ित के अनुसार उसने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची गैपुरा चौकी प्रभारी ने मौका मुआयना के बाद घटना को संदिग्ध बताया। इस पर पीड़ित ने घटना की सूचना नगर विधायक रत्नाकर मिश्र को दिया। मौके पर पहुंचे विधायक ने पुलिस को जमकर फटकारा, साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर चोरी गए सामान को बरामद करने के लिए कहा। बताते चले गैपुरा में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाय, घटना की रिपोर्ट ही नहीं दर्ज करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें