फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चार लाख भक्तों ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। महाकुंभ के पलट प्रवाह के कारण विंध्यधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार आ रही है। बुधवार को भी गंगा घाटों, गलियों से लेकर मंदिर तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। मंदिर बंद होने तक चार लाख से ज्यादा भक्तें नें मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

भोर में मंगला आरती से पहले ही विंध्यधाम की गलियां जयकारे से गूंजने लगी थीं। सुबह होते-होते मंदिर श्रद्धालुओं से पट गया। गंगा घाटों पर भी दिनभर स्नान करने वालों की भीड़ जुटी रही। गलियों और सड़कों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। वहीं, मंदिर में लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते रहे। श्रीविंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया शयन आरती तक चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वहीं, अष्टभुजा देवी और मां काली के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें