फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्काॅर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार चार श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के कुंडाडीह गांव स्थित गंगा नगर मार्ग के पास रविवार को स्कॉर्पियो ने दर्शनार्थियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले गई, जहां से डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने स्कार्पियो और ऑटो को कब्जे में ले लिया।
जमालपुर थाना क्षेत्र के रीवा गांव निवासी सिताबी बियार (55), अजय (35), अवनीश (4), विद्या (7) ऑटो से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। कुंडाडीह गांव स्थित गंगा नगर मार्ग के पास नरायनपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ऑटो पलटने से चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जमालपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें