फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रधान के बेटे की हत्या में चार गिरफ्तार, कुल्हाड़ी और सात लाठी डंडे आरोपी के घर से जब्त

विज्ञापन
प्रधानपुत्र की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के विदापुर गांव का मामला
विज्ञापन

कछवां, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के विदापुर गांव में प्रधान के परिवार पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से किए हमले में रविवार को पुलिस ने छह में से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले में प्रधान के बेटे और टेंट कारोबारी प्रेमशंकर (40) की जान चली गई थी।
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी संदीप कुमार, दिनेश कुमार, धीरज कुमार व अजय कुमार निवासी ग्राम विदापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। संदीप कुमार के घर के बाहर भूसे के बोरे के नीचे छिपाकर रखी गई वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, सात लाठी-डंडे बरामद किए गए। अभी भी दो आरोपी फरार हैं। दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश व पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमशंकर के भतीजे आकाश ने बताया कि गांव में शुक्रवार को पड़ोसी मुन्ना की बेटी की शादी था। शादी की अधिकांश जिम्मेदारियां उसके चाचा प्रेमशंकर निभा रहे थे। इस बात पर मुन्ना का पट्टीदार संदीप नाराज था। शादी में ही आरोपी संदीप अपने परिवार व कुछ रिश्तेदारों के साथ टेंट कर्मियों व शादी में आए रिश्तेदारों से मारपीट करने लगा। टेंट कर्मी और रिश्तेदार मेरे घर आए। प्रधान पति खरपत्तू ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। शनिवार रात संदीप अपने कई सहयोगियों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर हमला कर दिया। हमलावरों ने दो घंटे तक तांडव मचाया। हमले में प्रधान सावित्री देवी, प्रधान पति खरपत्तू, प्रधान पुत्र प्रेमशंकर बहू रेखा, कुसुम और राधिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में प्रेमशंकर की मौत हो गई। परिजनों ने रविवार रात को सड़क पर शव रखकर कार्रवाई की मांंग की। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी में हत्या की धारा जोड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें