फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: योजनाओं का लालच देकर खाते खुलवा कर मंगाते थे साइबर ठगी की रकम, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का लालच देकर खुलवाते कर ठगी करने के आरोपी । स्रोत- पुलिस - फोटो : credit
विज्ञापन
मिर्जापुर। योजनाओं का लाभ दिलाने और रुपये देने का लालच देकर भोले-भाले लोगों के बैंक खाते खुलवाने के बाद उसमें ठगी की रकम मंगाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई साइबर क्राइम थाना, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, नौ चेकबुक, आठ एटीएम कार्ड, सात पासबुक, नौ आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, सीपीयू और एक टाटा हैरियर बरामद हुई है। खुलासा एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर किया।
एएसपी ऑपरेशन ने बताया कि आरोपी अलग-अलग स्थानों पर रहकर संगठित तरीके से साइबर ठगी करते थे। लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा दिया जाता था। कुछ रुपये देने का लालच देकर उनके नाम पर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए जाते थे। खाते खुलने के बाद उनकी चेकबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज गिरोह के सदस्य अपने कब्जे में ले लेते थे। इन्हीं खातों में साइबर ठगी से हासिल रकम मंगाई जाती थी।
विज्ञापन

पुलिस को साइबर क्राइम थाना में दर्ज प्राथमिकी और एनसीआरपी पोर्टल पर मिली शिकायतों की जांच के दौरान गिरोह की जानकारी मिली। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों की गतिविधियों और लोकेशन को ट्रैक किया गया। इसके बाद साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक राम नरायन राम और एसओजी प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह की टीम ने नौ अगस्त की शाम उभरिया गांव स्थित डिग्री कॉलेज के पास चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें