फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार छठवें दिन मिला एक और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को लगातार छठवें दिन एक और कोरोना संक्रमित मिला। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 470 हो चुकी है। अब तक तीन हजार 417 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय छह एक्टिव केस है। आइसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं है। छह होम आइसोलेशन में है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को एक हजार 840 की रिपोर्ट आई है। इसमें पटिहटा राजगढ़ से एक संक्रमित मिला। जिले में अब तक तीन लाख 87 हजार 507 का सैंपल लिया जा चुका है। तीन लाख 85 हजार 733 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 774 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 24 हजार 861 की एंटीजन किट से जांच कराई गई है।
विज्ञापन

पांच हजार 777 लोगों को लगा कोरोना का टीका
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल और अन्य सीएचसी-पीएचसी में 13 स्थानों पर बने बूथ पर सोमवार को 60 वर्ष से अधिक उम्र और फ्रंट लाइन वर्कर को दूसरा डोज लगाया गया। चील्ह पीएचसी में 168, गुरुसंडी पीएचसी में 760, विजयपुर में 430, पड़री पीएचसी में 125, कछवां पीएचसी में 268, सीखड़ पीएचसी में 509, जमालपुर पीएचसी में 986, चुनार में 866, लालगंज में 366, हलिया में 74, पटेहरा में 143, राजगढ़ में 383, तरकापुर अर्बन पीएचसी में 699 को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें