फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, बोले-मां की कृपा रही तो भाजपा से गठबंधन होगा, योगी हैट्रिक जरूर लगाएंगे

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी देवी दरबार दर्शन पूजन करने आए तेज प्रताप यादव
विज्ञापन
विंध्याचल। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव रविवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

भाजपा से संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि अगर मां की कृपा रही तो गठबंधन जरूर होगा। यूपी की राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हैट्रिक लगाएंगे। प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। भोजपुरी अभिनेता एवं गायक खेसारीलाल यादव की भाजपा अध्यक्ष नीतीन नवीन से मुलाकात के लिए पूछे सवाल पर कहा कि वो और उनकी पार्टी जाने क्या करेंगे। तेज प्रताप ने कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देते हुए कहा कि वह इस पार्टी के साथ हैं। वहीं बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि सरकार को महंगाई पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें